दो गिरफ्तार, चोरी की ट्राली और तमंचा बरामद
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की ट्राली व एक देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की ट्राली के साथ टिनिच की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने टिनिच पुलिया व अंगनियापुर कप्तानगंज की सीमा से मनीष यादव (19) ग्राम टिनीच शुक्ल थाना गौर व विकास यादव (21) निवासी बड़गवां थाना गौर को पकड़कर चोरी की प्रेशर ट्राली बरामद की।
तलाशी के दौरान मनीष यादव के पास देसी तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। संवाद