फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला पर फब्तियां कसने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा पुलिस ने एक महिला पर फब्तियां कसने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि दो लड़कों द्वारा एक महिला पर फब्तियां कसने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई गई तो मामला सही पाया। महिला भानपुर से अपने घर जा रही थी कि रास्ते में दोनों ने उसके ऊपर अशोभनीय टिप्पणी की। आरोपी युवकों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान उजेर अहमद 20 वर्ष तबरेज 21 वर्ष निवासी मिश्रौलिया थाना सोनहा के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें