फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन चोरों के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन कारें बरामद

Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाने की पुलिस ने शनिवार रात वाहन चोरों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन कारें और उनके पुर्जे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी, चुराए गए वाहनों के पुर्जे भी खोलकर बेचते थे। पूछताछ में पता चला कि एक बोलेरो चुराकर इन्होंने उसे नेपाल में बेच दिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली के मुर्गी चौक के उत्तम नगर निवासी विजय चौहान और सोहना क्षेत्र के औड़ जंगल गांव के नेवला टोले के प्रदीप यादव के रूप में हुई है। विजय चौहान इन दिनों छावनी क्षेत्र के बीरपुर खरहरा में रह रहा था।
एसओ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह मनौरी चौराहे पर मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सोनहा की तरफ से संदिग्ध वाहन आने की सूचना दी। चौकी इंचार्ज मनौरी चौराहा पवन मिश्र समेत टीम के साथ औसापुर तिराहे पर चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान एक कार को रोका गया। चालक सीट पर विजय चौहान और उसके बगल में प्रदीप यादव बैठा था। तलाशी में उनके पास से दो और कारों की चाबी मिली। उनसे पूछताछ में पता चला कि दोनों कार प्रदीप यादव के घर खड़ी हैं। पुलिस ने उसके घर जाकर उन दोनों कारों को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

वहां से एक कार के अलग-अलग पुर्जे भी बरामद किए गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि एक बोलेरो को वे नेपाल में ले जाकर बेच चुके हैं। बरामद एक कार के नंबर के आधार पर एप से पता किया गया तो वाहन स्वामी ने बताया कि उसने थाना मझौवा जनपद मुरादाबाद में उसके चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। बाकी दोनों कारों का पंजीकरण व चेसिस नंबर खुरच दिया गया था। पुलिस उनके बारे में भी जानकारी हासिल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें