फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल कर मांगा ढाई लाख, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश

Tue, 20 Sep 2022 11:47 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नगर थाना क्षेत्र का रहने वाले सूरज ने किसी तरह से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही उसने वीडियो वायरल न करने के एवज में ढाई लाख रुपये की डिमांड भी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुबौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोपी ने पहले वीडियो बनाकर धमकी दी और ढाई लाख रुपये की मांग करने लगा। जिसके बाद अचानक इंस्टाग्राम पर वायरल भी कर दिया। दुबौलिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नगर थाना क्षेत्र का रहने वाले सूरज ने किसी तरह से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही उसने वीडियो वायरल न करने के एवज में ढाई लाख रुपये की डिमांड भी की।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि सूरज ने अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर थाने पर सूचना दी तो उसे जान से मार डालेगा। घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को देने के बाद युवती ने थाने में तहरीर दी। दुबौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें