हर्रैया पुलिस ने आधार कार्ड में मृत व्यक्ति के स्थान पर नाम संशोधित कर स्वयं विक्रेता बनकर कूटरचित तरीकों से फर्जी बैनामा करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को हर्रैया थाने पर सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय और थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने यह जानकारी दी। सीओ ने बताया कि आरोपी रंजीत मिश्र निवासी बटौली थाना छावनी और बहादुर उर्फ सोखा निवासी बनगवा खास थाना परशुरामपुर पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
दोनों आरोपियों को रविवार को पुलिस टीम ने दिन में करीब डेढ़ बजे मुरादीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, एसएसआई सुरपति त्रिपाठी, एसआई अशोक चंद, आरक्षी दुर्गेश सिंह, पवन यादव शामिल रहे।