बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी में शामिल दो आरोपियों काे गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी विनय चौहान के अनुसार, रविवार को सोनहटी बुजुर्ग के पास से सौरभ चौधरी निवासी सोनहटी बुजुर्ग थाना पुरानी बस्ती और धीरज कुमार निवासी रसुलपुर थाना पुरानी बस्ती को पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से शुक्रवार रात चोरी किए गए विभिन्न सामान बरामद किए गए। साथ ही जनवरी में थाना कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट के एक विद्यालय से टीवी की चोरी की घटना से संबंधित सामान भी बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों पर पहले से चोरी के केस दर्ज हैं। संवाद