फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांजा के साथ पकड़े गए दो आरोपी दोषमुक्त

Thu, 05 Jun 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के न्यायाधीश विजय कुमार कटियार ने अवैध गांजा रखने के मामले में दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार, 22 अगस्त 2019 को नगर थाना क्षेत्र निरीक्षक दिनेश चंद मिश्र ने बाइक सवार राम सहाय निवासी बिल्लौर थाना मुंडेरवा और अवधेश चौधरी निवासी ग्राम रघेरवा थाना पुरानी को दो किलो पांच सौ ग्राम नेपाली गांजा के साथ पकड़ा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। न्यायाधीश ने पक्षों की बात सुनी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस में कहा कि एफएसएल रिपोर्ट में गांजा का मात्रा 88 ग्राम अंकित है, जबकि पुलिस ने नमूना माल 100 ग्राम प्रेषित करने का अंकन फर्द में किया है। इन दोनों के कब्जे से कोई गांजा बरामद नहीं हुआ था बल्कि, पुलिस ने फर्जी तरीके से फंसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें