फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अगौना के बबलू हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी पुलिस ने दो हत्या अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के अगौना में 27 मई की रात छींटाकशी को लेकर हुई मारपीट में घायल की मौत की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सुभाष और सुंद्रेश सगे भाई हैं। इस मामले में सात नामजद व कुछ अज्ञात पर केस दर्ज है। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि अगौना निवासी 35 वर्षीय बबलू को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने 27 मई की रात लगभग 10 बजे मारपीट कर घायल कर दिया था। आरोप है कि मरा समझकर वहां से भाग गए थे। परिवार के लोग बबलू को इलाज के लिए राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 28 मई को सुबह गोरखपुर से लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
प्रकरण में मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने सुंदेश, रोहित, सुभाष, रामसुमेर, राजकुमार मंजुल, सुनील, अखिलेश व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राणघातक हमला, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें