फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुर्गे लूटने वाले गिरोह के फरार दो गुर्गे गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गिरोह के सात सदस्य नौ जून को गिरफ्तार किए गए थे
विज्ञापन

- चार दिन के भीतर हाईवे पर दो पिकअप की कर चुके थे लूट

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। हाईवे पर पोल्ट्री वैन लेकर मुर्गे लूटने वाले गिरोह के फरार दो आरोपियों को छावनी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के सात गुर्गों को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था। लूटे गए मुर्गों को बेचकर मिले 40 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किया था। बुधवार को पकड़े गए राजा उर्फ़ मिश्रा उर्फ एजाज खान निवासी शास्त्री नगर तोपखाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा व उमेश पांडेय निवासी सिंघाई पूर्व रामनगर तराहट थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा के पास से 14 हजार रुपये भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीम में उप निरीक्षक हरि राय, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र दुबे, कांस्टेबल लवकुश सिंह, अभिमन्यु शर्मा थाना छावनी
विज्ञापन

शामिल रहे। बताते चलें कि चार जून की रात करीब डेढ़ बजे विक्रमजोत और छावनी के बीच स्थित पेट्रोल पंप से मुर्गे लदे हुए एक पिकअप को बदमाशों ने लूट लिया था। 7 जून की रात भी वैसी ही एक और घटना छावनी राम जानकी तिराहे के पास घटित हुई। नौ जून को पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें