फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर पलटा कबाड़ लदा ट्रक, फुटहिया से अमहट तक लगा जाम

Wed, 08 Nov 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ट्रक को हटवाते एनएचएआई कर्मी।
विज्ञापन
पांच किमी तक फोरलेन को वनवे करके वाहनों को निकाला गया
विज्ञापन

ट्रक का चालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट पर कबाड़ लदा ट्रक फोरलेन पर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच मेंं पलट गया। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद एनएचएआई कर्मियों ने टोल प्लाजा से फुटहिया तक फोरलेन को डायवर्ट करके यातायात बहाल कराया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से कबाड़ लादकर एक ट्रक पंजाब जा रहा था। मंगलवार रात तीन बजे ट्रक बडेवन टोल प्लाजा को पार करके अमहट घाट के पुल पर पहुंचा था। ट्रक के आगे चल रहे किसी वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में साइड मार दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक प्रीत कुमार (25) पुत्र बसंतलाल निवासी जैतापुर थाना दुबौलिया जिला बस्ती गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई के मुकेश सिंह, वीरेंद्र कुमार पहुंचे और टोल प्लाजा से फुटहिया तक फोरलेन को डायवर्ट कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें