राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरहा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया ट्रक।
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मरहा के पास डीसीएम में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया।ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइटर पर चढ़ गया।
डीसीएम चालक डेहवा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी निवासी मलेश कुमार ने बताया कि वह गाड़ी लेकर गोरखपुर जा रहा था। ग्राम मरहा के पास उसी दिशा से तेज रफ्तार आ रहा ट्रक ने पीछे से उसकी गाड़ी में ठोकर मार दिया। अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर पर चढ गया। ट्रक चालक संतोष कुमार निवासी सतजोडा थाना पानापुर जनपद छपरा बिहार मामूली रूप से घायल हो गए। संवाद