फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आगे चल रहे वाहन में टकराया ट्रक, चालक की मौत

Thu, 11 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हरैया थाना क्षेत्र के आमा पांडये के निकट क्षतिग्रस्त ट्रक
विज्ञापन
नासिक से प्याज लादकर तमकुही जा रहा था ट्रक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (हरैया)। हर्रैया क्षेत्र के आमा पांडेय गांव के पास बुधवारको प्याज लादकर जा रहा ट्रक आगे चल रहे दूसरे वाहन से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक कमल (30) निवासी पीपीया गोपाल कोतवाली जिला शाहजहांपुर की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना फोन से परिजनों को दी।

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के कमल ट्रक पर नासिक से प्याज लादकर कुशीनगर जिले के तमकुही जा रहा था। आमा पांडेय गांव के पास ट्रक के आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक कमल की मौके पर मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने शव को कब्जे में लेकर घायल खलासी को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। खलासी की पहचान नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें