फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयंती पर जमनालाल बजाज को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। शुगर लिमिटेड की रुधौली इकाई में बुधवार को बजाज समूह के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी और आसवनी इकाई प्रमुख अजय कुमार अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इकाई प्रमुख डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जमनालाल बजाज राष्ट्रभक्त और समाज सुधारक थे। उन्होंने व्यापार में ईमानदारी, नैतिकता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी बजाज समूह को समाज और किसानों की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय गगन ने कहा कि संस्थान किसानों की उन्नति, समयबद्ध सहयोग और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जोनल हेड मानव संसाधन नरेंद्र कुमार शुक्ल, यांत्रिकी प्रमुख श्रवण कुमार, गन्ना प्रमुख लवकुश सिंह चौहान, लेखा प्रमुख सुनील कुमार, सेल्स प्रमुख गोपाल कृष्ण शुक्ल, आसवनी के यांत्रिकी प्रमुख अतुल कुमार झा और उत्पादन प्रमुख मनीष झा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें