बस्ती। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां को श्रद्धांजलि देने वालों का सोमवार को भी तांता लगा रहा। नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल सभासदों के साथ उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां की ममता से बढ़कर दुनिया में कोई प्रेम नहीं है। मां का स्नेह और त्याग जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। सभासद विवेकानंद शुक्ला, बाबूराम चौधरी, बृजेश यादव, कौशल चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद