भानपुर। किसान इंटर काॅलेज में शुक्रवार को वन महोत्सव के तहत पौध लगाए गए। लोगों को जागरूक करने के लिए बच्चों ने विद्यालय परिसर से भानपुर पड़ाव तक रैली निकाली। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक वीसी ब्रह्मा ने कहा कि पेड़ एक सच्चे मित्र होते हैं। इसे संरक्षित करने की जरूरत है। डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बच्चों को पेड़ के मित्रता की कहानी सुनाया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाया जा सकता है। एसडीओ अनिल कुमार पांडेय ने बच्चों को घर के आसपास खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के रक्षक हैं। जब तक धरती पर पेड़ हैं तब तक मनुष्य का जीवन है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार राय जलवायु परिवर्तन पर चर्चा किया। गोष्ठी के बाद सभी ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। बच्चों में भी पौधों को वितरण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। मौके पर एसएन यादव, सदानंद शुक्ला, सुनील कुमार गौड़, अजय भारती, जयशकंर प्रसाद आदि मौजूद रहे।