बस्ती। शहर से लेकर गांव तक जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए बूथों पर छाया की व्यवस्था की थी। कहीं टेंट लगाकर तो कहीं अन्य इंतजाम से मतदाताओं को सुकून मिला। इन मतदाताओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए कर्मी सुबह धूप में खूब पसीना बहाए। जब उन्हें गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई तो सेंटर पर मौजूद पेड़ की छाया अथवा दीवार का सहारा लेकर खुद को तीखी धूप से बचाया। तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने कहा कि खाना तो मिल गया है, मगर यहां पानी और छांव की दिक्कत है। ड्यूटी है तो कर रहे हैं। संवाद