श्री कृष्ण पांडे इंटर कॉलेज में प्रबंधक पौधरोपण किया।
बस्ती। वन महोत्सव अभियान के तहत श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज में उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने कहा कि बढ़ते भौतिक संसाधनों और अन्य अनेक कारणों से प्रदूषित हो रहे पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। वृक्ष मनुष्य के सच्चे मित्र हैं।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार पांडेय, अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी एके पांडेय, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने आम, नीम, महुआ, उचितवन सहित अनेक पौधे रोपित कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस महाभियान को अत्यंत जनहितकारी बताया। कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता, अभय सिंह, सर्वेश यादव शिक्षक देवेंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र चौबे, सुनीता पांडेय, अन्नपूर्णा पांडेय, विनीता, सुभाष चंद्र चौधरी, राम मोहन सिंह, बलबीर आदि ने भी पौध रोपित किया।