बस्ती। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दौलतपुर में सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति और उनकी पत्नी डाॅ. श्रेया ने पौधरोपण किया। दौलतपुर निवासी उत्तराखंड के टिहरी में एडीएम केके मिश्र ने कहा कि पौधे जीवन रक्षक की तरह हैं धरती पर जब तक पौधे हैं। तभी तक जीवन की कल्पना की जा सकती है।
आधुनिक संसाधनों ने लोगों को पर्यावरण से अलग कर दिया है। हम उस दौर में जी रहे हैं जहां लोग स्क्रीन पर हरियाली देखनी पसंद करते हैं। यही कारण है कि तमाम प्रयासों के बावजूद पर्यावरण की स्थितियों में सुधार कम हो रहा है। सीडीओ ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हर किसी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। लोग जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें। डॉ. श्रेया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी होगी। मौके पर प्रधान आनंद उपाध्याय, बीडीसी रामशरन यादव, सचिव राजेश पांडेय, एडीओ राजनारायण शुक्ल, वन दरोगा हरीश चंद्र उपाध्याय, जगदीश प्रसाद, आनंद प्रताप सिंह, मुन्ना सोनकर आदि मौजूद रहे।