फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 24 Aug 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे टूटने से तेनुआ की बिजली गुल
विज्ञापन

मानिकचंद। तेनुआ गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे विशालकाय सिरसा का पेड़ भरभरा कर एक मकान पर गिर गया। भूकंप की आशंका में मकान के कमरे में सो रहे पति-पत्नी व वृद्धा को लेकर बाहर भागे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से मकान ढहा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन, बिजली के दो खंभे टूटने के शुक्रवार दिनभर गांव में बिजली नहीं रही।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात गांव के लोग सो रहे थे। रात में करीब दो बजे अचानक विशालकाय पेड़ गिरने से सभी की नींद खुल गई। पेड़ गिरते समय बिजली तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। लाइन पर पेड़ गिरने से शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे तमाम लोगों के घरों के उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के प्रतिनिधि प्रेमचंद्र चौधरी ने विद्युत उपकेंद्र गाऊखोर फोन कर लाइन कटवाया। जमुना प्रसाद चौधरी ने बताया कि घर की दीवार पर पेड लटका हुआ है। पेड़ गिरने से घर नींव सहित हिल गया है। पेड़ कटवाया गया है। अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि पेड़ हटाने का काम शुरु करा दिया गया है। लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार तक आपूर्ति सामान्य हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें