बस्ती। जिले के 7279 वाहनों पर कुल 9 करोड़ 63 लाख 57 हजार रुपये का टैक्स बकाया है। लिहाजा कैली अस्पताल स्थित आरटीओ दफ्तर में इसकी वसूली के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन 28 से 30 अगस्त तक लगाया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले वाहन स्वामियों को पेनॉल्टी में अधिक से अधिक छूट देने का दावा किया गया है। उसके बाद प्रवर्तन व वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन पंकज सिंह ने बताया कि कक्ष संख्या-दस में वाहन स्वामियों के लिए शिविर लगाया गया है। जहां वह पहुंच कर पेनॉल्टी में छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद सभी बकाएदार वाहनों की जांच की जाएगी और वाहनों का चालान कर सीजर की कार्रवाई की जाएगी। संवाद