फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफॉर्मर के केबल में लगी आग... तीन घंटे बाधित रही आपूर्ति

Wed, 10 Apr 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
एसबीआई गांधी पर लगे ट्रांसफार्मर को ठीक करते कर्मचारी।
विज्ञापन
गांधीनगर के एसबीआई के पास स्थापित ट्रांसफाॅर्मर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांधीनगर के एसबीआई शाखा के पास 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के केबल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। ऐसे में बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। तब तक न्यूट्रल केबल जल चुकी थी। इसे ठीक करने में करीब घंटेभर तक जद्दोजहद करनी पड़ी। शाम करीब पांच बजे आपूर्ति सामान्य हो गई।
एसबीआई शाखा के पास 400 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इससे बैंक सहित आधे गांधीनगर के तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इसमें से एक ट्रांसफाॅर्मर की न्यूट्रल केबल में मंगलवार दोपहर आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर से अचानक धुआं उठने लगा तो इसकी सूचना फोन पर उपकेंद्र काे दी गई। तत्काल बिजली आपूर्ति बंध की गई। यदि थोड़ा भी विलंब होता तो ट्रांसफाॅर्मर में जलकर खत्म हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
ट्रांसफाॅर्मर की केबल पुरानी हो गई थी। आग लगने से न्यूट्रल की केबल खराब हो गई थी, जिसे बदल दिया गया है। अन्य कोई दिक्कत नहीं आई है। ट्रांसफाॅर्मर की जांच कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-नीति मिश्रा, उपखंड अधिकारी, गांधीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें