हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र के अमारी फीडर से जुड़े बरगदवा माफी गांव में लगा दस केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बृहस्पतिवार को जल गया। करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ता दिनेश पटेल, सहदेव, रविंद्र सिंह, शिवलाल, रामस्वरूप, सोनू सिंह ने बताया कि गांव ट्रांसफार्मर जलने से काफी समस्याएं हो रही हैं। विद्युत विभाग के हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत दर्ज कराया गया है लेकिन अभी तक दूसरा ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। हर्रैया उपकेंद्र के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि जल्दी ही ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया जाएगा। संवाद