बस्ती। पंचायत निर्वाचक नामावली/ मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों काे बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में अधिकारियों को बीएलओ और सुपरवाइजर के नियुक्ति से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के तौर पर भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल चौधरी और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ और सुपरवाइजर के दायित्वों का निर्धारण कैसे किया जाएगा। बताया कि घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना और संशोधन करना है। इसमें सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, एडीओ पंचायत और तहसीलों के निर्वाचन आरके शामिल रहे। संवाद