फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 24 Oct 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। बीआरसी हर्रैया के सभागार में बुधवार से आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप दक्ष बनाया जाना इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है। प्रशिक्षण ले रहे नोडल शिक्षक बच्चों को दक्ष बनाना सुनिश्चित करें। आउट ऑफ स्कूल बच्चों की नियमित उपस्थिति व उनकी शिक्षण-अधिगम व्यवस्था पर समुचित ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

यदि ध्यान नहीं दिया गया तो इन बच्चों के पुनः ड्राप आउट होने की आशंका बनी रहेगी। संदर्भदाता एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुनील बौद्ध ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों के ठहराव और नियमित उपस्थिति के लिए रुचिकर शिक्षण, खेल आदि के विभिन्न तरीके बताए।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, डॉ. श्रीनारायण मिश्र, मनीष पाण्डेय, विपिन शुक्ल, राकेश सिंह, आदित्य सिंह, प्रभात रंजन, महावीर, संजय कुमार, वंश गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें