बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण अब 24 अक्तूबर को होगा। पहले यह प्रशिक्षण 16 अक्तूबर को प्रस्तावित था लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है। अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानचंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। संवाद