फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमृतसर, कटरा जम्मू और देहरादून जाने वाली तीन ट्रेन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे से होकर जाने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेन और एक लोकल पैसेंजर समेत चार ट्रेन सोमवार को फिर निरस्त कर दी गईं। इसमें तीन लांग रूट देहरादून, अमृतसर और जम्मू कटरा की ट्रेन शामिल रहीं, जबकि एक लोकल ट्रेन गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त हुई है। इसके चलते रेलवे स्टेशन यात्री काफी देर तक परेशान रहे। लोग यात्रा के लिए दूसरे विकल्प के बारे में जानकारी कर रहे थे, लेकिन पूछताछ काउंटर से निराशाजनक उत्तर सुनना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या-5001 मुजफ्फरपुर- देहरादून, बनमंखी से अमृतसर को जाने वाली ट्रेन संख्या-4617, कामाख्या से जम्मू-कटरा तक जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन संख्या-15655 निरस्त हो गई। इसके अलावा गोरखपुर-गोंडा पैंसेजर भी निरस्त कर दी गई। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पूछताछ काउंटर पर लोगों की भीड़ जुटी रही। यात्री संबंधित ट्रेनों की बारे में कई बार पूछताछ कर रहे थे। गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य विकल्प भी पूछे गए, लेकिन उन्हें सटीक जवाब नहीं मिला।
कामाख्या एक्सप्रेस के दो यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त कराया। स्टेशन अधीक्षक नसीम ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में भारी वर्षा के चलते रेल मार्ग अवरूद्ध है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इनसे संबंधित यात्रियों का पूरा पैसा वापस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें