ओखा एक्सप्रेस के वातानुकूलित बोगी में मिले शव की पहचान बुधवार का हो गई। मृतक की पहचान ग्राम चारपानी धस्सी थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर निवासी राजेश (48 ) पुत्र जोखन निवासी चारपानी धस्सी थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से परिवार को जानकारी होने के बाद बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे। मृतक के पुत्र विशाल (20 ) ने अपने पिता की पहचान की। विशाल ने बताया कि उनके पिता मुंबई में पेंटिंग आदि का कार्य करते थे।
वहां तबीयत खराब होने पर ट्रेन से घर आने की जानकारी घरवालों को फोन पर दी थी। वहीं जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।