टिनिच। गौर थाने के आमा टिनिच में रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गौर थाना क्षेत्र के आमा गांव निवासी पुष्पा (55) पत्नी साधू बलुआ समय माता के स्थान पर मिठाई की दुकान हर मंगलवार को लगाती थी। मंगलवार सुबह सात बजे अपने घर से दुकान पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार रही थी। तभी वाल्टरगंज के तरफ से आ रही ट्रेन के चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एसएचओ संजय कुमार व चौकी प्रभारी टिनिच योगेंद्र कुमार ने शव का पचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद