फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराकर ट्रेलर पलटा, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के दुधौरा में डीसीएम और ट्रेलर की हुई टक्कर । - फोटो : BASTI
विज्ञापन
डीसीएम से टकराकर ट्रेलर पलटा, चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन

फोरलेन पर कप्तानगंज थाने के दुधौरा के पास हुआ हादसा
महराजगंज/नगर बाजार(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर दुधौरा के पास रविवार देर रात डीसीएम से टकराकर ट्रेलर होकर पलट गया। दोनों वाहनों के चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
लखनऊ से गुटखा लादकर एक डीसीएम रविवार रात देवरिया के लार बाजार जा रही थी। दुधौरा गांव के पास वह खराब हो गई। देर रात बभनान से चीनी लादकर कोलकाता जे रहे ट्रेलर के सामने एक जानवर आ गया। जानवर बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई और उसके बगल में ट्रेलर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक सुशील यादव (28 ) निवासी महुआडीह थाना कसया कुशीनगर और इसी गांव का रहने वाला खलासी साबिर अंसारी (20) और डीसीएम चालक प्रताप (29) निवासी गनेशपुर थाना सिधौली सीतापुर घायल हो गए। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सीएचसी कप्तानगंज से डीसीएम चालक प्रताप और ट्रक के खलासी साबिर अंसारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें