कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर गड़हा गौतम के पास शनिवार की शाम को सांड़ को बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर झाड़ियों में चला गया। पीछे से आ रही पिकअप ने सांड़ को टक्कर मार दिया। इससे सांड़ घायल हो गया। पशुपालन विभाग की टीम ने उसका इलाज किया।
गोरखपुर से सामान उतार कर एक ट्रेलर प्रयागराज जा रहा था। गड़हा गौतम के पास ट्रेलर के सामने एक सांड़ आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे झाड़ियों में चला गया। हादसे में ट्रक चालक गुड्डू और खलासी सवीर अहमद निवासी अकबरपुर गंगागंज थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज बाल बाल बच गए। संवाद