महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेने में सड़क किनारे स्थित एक मकान से टकरा गया। ककुवा राउत गांव निवासी फूल चंद कनौजिया ने बताया कि टक्कर से परिवार के लोग दहशत में आ गए। सामने बंधी भैंस भी चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों ने बताया कि भैंस बच्चा देने वाली थी। मकान की सीढ़ी भी टूट गई। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर भाग गया। संवाद