बस्ती। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने जिले के प्रमुख बाजारों में सार्वजनिक जगहों पर यातायात नियमों से संबंधित पोस्टर व पंपलेट का वितरण किया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन व एआरटीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में निकली टीमों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की। साथ ही सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने के लिए आम-जनमानस को प्रेरित किया। इस मौके पर पीटीओ राजेश सिंह, कुशवाहा व आरआई संजय कुमार दास के अलावा परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।