फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 22 अगस्त तक डायवर्ट रहेगा फोरलेन पर यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/महराजगंज। अयोध्या में सावन मेले और कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। यह डायवर्जन बृहस्पतिवार रात 12 बजे से लागू किया गया है। जो 22 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ के दबाव को देखते हुए यह तात्कालिक निर्णय लिया गया है। इसमें गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बड़ेवन व पॉलीटेक्निक चौराहे से डुमरियागंज होते हुए गोंडा की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े वाहनों को नियंत्रित तरीके आने-जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त की रात से बाराबंकी बॉर्डर से हाईवे को डायवर्ट किया गया है। अयोध्या में सावन और कावड़ मेला को देखने के लिए पूर्वांचल समेत कई जिलों के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में संतकबीरनगर और अयोध्या से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से धनघटा होते हुए कलवारी टांडा से होकर लखनऊ के लिए भेजा जा रहा है, जबकि लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अयोध्या बाराबंकी बॉर्डर से होकर नबावगंज, कर्नैलगंज होकर भेजा जा रहा है। छोटे वाहन और आवश्यक सामग्री वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन सहित कई वाहनों पर सहूलियत दिया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या में सावन मेला और कावड़ मेले में काफी भीड़ होने के चलते हाइवे को डाइवर्ट किया गया है।
-ज्ञानेंद्र कुमार, आरई, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें