फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में लगता रहा जाम, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन
छठ के डायवर्जन की वजह से लगा शहर में लगा जाम- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर में छठ पूजा के नाते चहल-पहल दोपहर बाद से बढ़ गई थी। बाजार में खरीदारी भी तेजी के साथ की जा रही थी। इस वजह से सभी प्रमुख चौराहा, बाजार हर जगह भीड़ रही। रोडवेज पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। पूजा में शामिल होने के लिए रविवार तक लोग दिल्ली- मुंबई से आते रहे। ऑटो रिक्शा, टैंपो एवं अन्य टैक्सी वाहनों की भी धूम मची रही। यहां पुलिस को आवागमन बहाल रखने के लिए दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। इसी तरह गांधीनगर मार्ग पर दो पहिया लेकर चलने पर भी जाम से जूझना पड़ रहा था। फल कारोबारी परवेज ने बताया कि ताजा फल आदि खरीदने के लिए आखिरी दिन ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इसलिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति है। कंपनीबाग, कटरा की तरफ भी आवागमन रह- रहकर कुछ देर के लिए ठप हो जा रहा था। पुलिस और होमगार्ड के जवान मशक्कत करके वाहनों को किसी तरह निकालते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें