फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शाम चार बजे से शहर के मार्गों पर लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्जन

Fri, 14 Jul 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री चौक व कलक्ट्रेट चौराहे से डारीडीहा के बीच वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों की सुविधा के लिए शहर के मार्गों पर भी बृहस्पतिवार शाम चार बजे से डायवर्जन लागू कर दिया गया। डायवर्जन लागू होने के बाद बड़ेवन से लेकर भद्रेश्वरनाथ तक जिन-जिन रास्तों से होकर कांवड़ियों का जत्था जाता है, उस पर आम यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह डायवर्जन 15 जुलाई को कांवड़ियों की भीड़ कम होने तक रहेगा।

शहर में शास्त्री चौक/कलक्ट्रेट चौराहे से रामचंद्र शुक्ल तिराहे या कावंड़ियों के रास्ते पर किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जा रहा है। जिन्हें बस्ती शहर से बाहर जाना है, उन्हें मूड़घाट/बड़ेबन के रास्ते डायवर्ट कर दिया जा रहा है। पुराना डाकखाना/कटरा से आने वाले समस्त वाहनों को फव्वारा तिराहा होते हुए रौता के तरफ मोड़ा जा रहा है। चेतक तिराहे पर बैरियर लगाकर कंपनी बाग अथवा रामचंद्र शुक्ल चौराहे से आने वाले प्राइवेट वाहनों को कंपनीबाग की तरफ मोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फव्वारा तिराहे से किसी भी वाहन को कंपनीबाग की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि गड़गोड़िया तिराहा, कांशीराम आवास से कोई भी वाहन डारीडीहा के तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। सभी वाहनों को अस्पताल चौराहे से सोनूपार की तरफ डायवर्ट किया गया है। सोनूपार तिराहे से कोई भी वाहन डारीडीहा की तरफ नहीं जाने पा रहा है। समस्त वाहनों को अस्पताल के तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। कांवड़ियों का वाहन सोनूपार तिराहे के पास बाग में पार्क कराया जा रहा है।
..



वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था



1. आईटीआई कालेज, ग्राउंड।



2. केडीसी कॉलेज ग्राउंड ।



3. भूवर काली मंदिर के पास रामधनी चौधरी का खाली जमीन।



4. मिश्रौलिया स्टेट के आगे प्रकाष्ठा डिपो वन विभाग।



5. सोनूपार चौकी के पास स्थित बाग।



6. ग्राम राजा चक में खाली जमीन।



7. चाँदमारी के पास (दो पहिया वाहन के लिए )।



8. मोहटा चौराहे के पास (नगर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए)।



..



सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम



1. अमहट घाट पर।



2. डारीडीहा चौराहे पर ।



3. भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर ।



4. कड़र मंदिर पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें