फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्वी केबिन बंद होने और त्योहारों की खरीदारी से पुरानी बस्ती में लगा जाम

विज्ञापन
पांडेय बाजार में जाम में फंसे लोग संवाद - फोटो : self
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। पूर्वी केबिन बंद होने और त्योहारों के चलते बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से सोमवार को पुरानी बस्ती में जाम की स्थिति बनी रही। पांडेय बाजार क्रॉसिंग पर वाहनों की कतार करीब डेढ़ किलोमीटर तक पहुंच गई। थोक मंडी होने के कारण क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी अधिक रही, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। खरीदारी के लिए निकले लोगों के साथ ही राहगीरों को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। पूर्वी केबिन बंद होने से यातायात का दबाव दूसरे रास्तों पर बढ़ गया है। वहीं, त्योहारों के चलते बाजार में खरीदारों की भीड़ और मालवाहक वाहनों की आवाजाही ने समस्या को और बढ़ा दिया। पांडेय बाजार क्रॉसिंग के आसपास वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस के कांस्टेबल और पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुरानी बस्ती थाने की पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जा सके। वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बाग ने बताया कि जाम को देखते हुए तीन-तीन कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर वह स्वयं भी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें