फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर की समस्याओं पर व्यापारियों ने किया मंथन

Mon, 29 Jan 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की एक बैठक पुरानी बस्ती के साहू धर्मशाला में हुई। इसमें समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शहर में समस्याओं का अंबार है। शहर की टूटी-फूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, अंधेरों में डूबीं गलियां, सड़कों पर आवारा पशुओं का विचरण, ध्वस्त ट्रैफिक सिंगल साबित करती है कि नगर पालिका को आम नागरिकों के दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। गृहकर जलकर की मनमानी वसूली, मनमाने तरीके से व्यवसाय पर लागू लाइसेंस फीस, नामांतरण शुल्क को 250 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।
इस मौके पर मोहम्मद असलम, लालू सोनी, नसीम खान, एजाज अहमद उर्फ गुड्डू सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें