व्यापारी संगठनों ने महायोजना के विरोध में आंदोलन की दी चेतावनी
बस्ती। महायोजना के विरोध में व्यापारी संगठन माह तक आंदोलन चलाएंगे। यह निर्णय गौरीदत्त धर्मशाला में संगठनों की संयुक्त बैठक में लिया गया।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि महायोजना यदि अपने मूल स्वरूप में लागू हो गई तो शहर के वर्षों पुराने मकान ध्वस्तीकरण के दायरे में आ जाएंगे और अनेक लोगों का घर सड़क में समा जाएगा। व्यापारी नेताओं ने चेतावनी दी कि इस महायोजना को स्वीकार नहीं किया जाएगा और पहली अगस्त से 31 अगस्त तक महायोजना के मनमाने प्रावधानों के विरोध में आपत्ति अभियान दर्ज कराया जाएगा। कहा कि विकास प्राधिकरण ने बिना सोचे-समझे जिस महायोजना को लागू करने का मन बनाया है, उससे बस्ती शहर का स्वरूप और संस्कृति ही नष्ट हो जाएगी। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष कविश अबरोल, वरिष्ठ व्यापारी नेता सुबाष शुक्ल, अनुज, आनंद राजपाल व राजेश चित्रगुप्त मौजूद रहे।