करमडाड़े गांव में पलटा ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के करमडाड़े गांव में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर पंडित पुरवा निवासी विकास तिवारी का है। ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया गया। संवाद