मुंडेरवा। रेलवे स्टेशन मुंडेरवा के गेट नंबर 189 स्पेशल पश्चिमी केबिन के गेट में कंटेनर की टक्कर लगने से पास में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा टकराई। गेट टूट जाने से कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, लालगंज की तरफ से सीमेंट लदा कंटेनर आ रहा था। मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन गेट पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी जिसमें कंटेनर ने टक्कर मार दिया। गेट टूटने से छपरा कचहरी एक्सप्रेस (15114) अप ट्रेन मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर करीब एक घंटे खड़ी रही। जबकि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस अप (4009) चुरेब में खड़ी रही। गेट टूटने से अन्य ट्रेनों का भी आवागमन प्रभावित रहा। रेलवे पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध केस पंजीकृत किया है। गेट मैन राजेश कुमार ने बताया कि सुबह तीन बजे डाउन गाडी संख्या 1558 (अमृत भारत) पास हो रही थी। गेट खुलने ही वाला था कि ट्रैक्टर की ठोकर से गेट टूट गया। संवाद