फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे ट्रैक्टर ने तोड़ा मकान का पिलर, एक घायल

Sat, 30 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान, बस्ती। गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर अनियंत्रित हो गया। इसके चलते सड़क किनारे बने घर का पिलर टूट गया। वही एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल अपने घर के समीप अपनी टैक्सी की सफाई कर रहे थे। इसी समय गौरा चौकी की ओर से बभनान चीनी मिल जा रहा गन्ना लदा ट्रैक्टर ट्राली के सामने बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर हनुमान गुप्ता के घर के पिलर को तोड़ दी।
इस दौरान श्यामलाल इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर जमुनहा तक गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। बाद में आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक से नुकसान की भरपाई करवाने के बाद उसे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें