फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला मशाल जुलूस

Mon, 22 May 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मशाल जुलूस निकालते राज्य कर्मचारी
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर रविवार को शाम को कर्मचारियों एवं उनके परिवार के बच्चों ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारियों और उनके बच्चों ने हाथों में तख्तियां लहराकर सरकार से हक मांगा।
विज्ञापन

हाथों में मोदी-योगी न्याय करो, पुरानी पेंशन बहाल करो लिखं तख्तियां लेकर नलकूप कालोनी से जिलाधिकारी कार्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। मशाल जुलूस में केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा विभिन्न विभागों के राज्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और सरकार को चेतावनी दिया कि अभी समय है पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया जाए अन्यथा इसका दूरगामी परिणाम भुगतना पड़ेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामअधार पाल, जिलमंत्री तौलू प्रसाद ने कर्मचारियों का आवाहन किया कि कर्मचारियों को एक जुट होकर होने वाले निर्णायक आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में रेलवे इंपलाइज एसोसिएसन के भागीरथी प्रजापति, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र, सिंचाई संघ अध्यक्ष सुभाष मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, चंद्रिका सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय आर्य, ग्रामविकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अमरनाथ गौतम, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुणेश पाल, विकास भवन कर्मचारी संघ के महामंत्री ओमप्रकाश, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के ई. राजेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम शकल यादव आदि ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन देना ही होगा।
मशाल जुलूस में जितेंद्र अरोडा, विमल आनन्द, कौशल कुमार, शिवमंगल पांडेय, शिव प्रकाश सिंह, दुर्गेश यादव, बजरंगी, फिरोज खां, संजय यादव, अरुण कुमार, बलराम यादव, गोरखनाथ, पेशकार, मंशाराम, गौरीशंकर, रामस्वारथ चौधरी, सोनल श्रीवास्तव, अंजू सिंह, बुधई प्रसाद, रणंजय सिंह, नीरज कुमार, रवि गुप्ता, उमेश चंद्र वर्मा, सुधीर सिंह, शीतल गुप्ता, रवींद्र सिंह, सुधांशु पांडेय, मो. फैजान, गिरजेश श्रीवास्तव, मनीष चंद्र, राजेश कुमार, रामचरन के साथ, सुभाष मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें