फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने निकाली रैली

Wed, 22 Mar 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों ने शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज परिसर से रैली निकाली। संयुक्त मंच के आह्वान पर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनके साथ छलावा कर रही है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल की जा चुकी है। जबकि प्रदेश सरकार इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

रैली महाविद्यालय परिसर से कंपनी बाग, फौव्वारा तिराहा, न्याय मार्ग, शास्त्री चौक होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। मौके पर अशोक मिश्र, अजय आर्य, अरूणेश पाल, राजेश श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, अमरनाथ गौतम, अभिषेक सिंह, योगेश कुमार, राकेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें