कस्तूरबा विद्यालय रुधौली में यातायात जागरूकता की शपथ लेती छात्राएं- विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। यातायात जागरूकता शपथ के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रुधौली में गाइड शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत हुई।
ट्रेनर सत्या पांडेय और कुलदीप सिंह, राधा यादव ने विभिन्न प्रकार की तालियों, प्राथमिक सहायता, शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बीपी सिक्स व्यायाम, सीमित संसाधन में स्ट्रेचर बनाना, नागरिक सुरक्षा कोर, रेडक्रॉस सोसायटी आदि के बारे में जानकारी दी। यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों को दो पहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में नियमित सीट बेल्ट का प्रयोग करने और अभिभावकों से भी यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर रेनू शुक्ला वार्डन, रिंकी मिश्रा, नीलम चौहान, राधा यादव, वंदना वर्मा, सोनम सिंह, गीता वर्मा, सरिता, सुनीता, राम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। ी