फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्दी-जुकाम से पीड़ितों के गले में टॉन्सिल की समस्या

Sun, 18 Feb 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- वैक्टीरियल व वॉयरल दोनो प्रकार की होती है टॉसिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सर्दी-जुकाम के साथ ही मरीज कई बीमारियां से परेशान होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वर्तमान में सर्दी-खांसी से पीड़ित लोग गले की टॉन्सिल से परेशान हैं। इससे मरीजों को खाने-पीने में समस्या आ रही है।



इन दिनों जिला अस्पताल में टॉन्सिल से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी का कहना है कि टॉन्सिल सर्दी में गले में पनपने वाली ऐसी बीमारी है जो बैक्टीरियल और वायरल दोनों के कारण पनपती है। टॉन्सिल की वजह से गले में सूजन, दर्द, खराश हो जाती है। कुछ भी खाना-पीना दूभर हो जाता है। सर्दी में ठंडी व खट्टी चीजों का सेवन करने से, फ्लू के कारण इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण टॉन्सिल की परेशानी होने लगती है।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों को इलाज के साथ घरेलू नुस्खा अपनाने की सलाह दी जाती है। गर्म पानी से गरारा भी करें, इससे जल्द स्वस्थ होंगे। डॉ. अंकित ने बताया कि वायरल इंफेक्शन के कारण यह समस्या आ रही है। टॉन्सिल का इलाज लोग एलोपैथिक दवाइयों से करते हैं, लेकिन कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट होने के डर से देसी नुस्खों से इसका इलाज करते हैं। इससे बच्चों से लेकर बुजुर्ग और जवान सभी आयु वर्ग के मरीज हैं।
विज्ञापन


...

बदलता मौसम ढह रहा कहर

बदलता मौसम मरीजों पर कहर ढह रहा है। बुखार के साथ पेट दर्द और उल्टी के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। मरीजों के बदन में तेज दर्द भी हो रहा है। डॉ. अंकित का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण ऐसा हो रहा है। इस समय बचाव की जरूरत है। मेडिकल वार्ड में 15 मरीज भर्ती हैं, जो उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हैं। बच्चा वार्ड में दो मरीज बुखार के भर्ती हैं।
..
कोट



जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहर की दवा न लिखें।

- डॉ. वीके सोनकर, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें