फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वर्मी कंपोस्ट, खाद गड्ढा निर्माण की बारीकियां बताईं

Mon, 22 May 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय परसाजागीर मे प्रशिक्षण के दौरान सोखता गढ्ढा की चुनाई करता राजमिस्त्री
विज्ञापन
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत सदर विकास क्षेत्र के पंचायत भवन परसा जागीर में तीन दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण रविवार को समाप्त हो गया। पंचायत विभाग के जेई व मास्टर ट्रेनर के रूप में गुलाबचंद चौधरी, मनोज कटियार, मार्कंडेय सिंह ने राजमिस्त्री को प्रशिक्षित कर कई तरह की जानकारियां दीं।
विज्ञापन

अंतिम दिन मास्टर ट्रेनर गुलाब चंद चौधरी ने वर्मी कंपोस्ट, खाद गड्ढा, सोख्ता गड्ढा के निर्माण के लिए ऑनसाइट प्रशिक्षण दिया। कहा कि मकान का निर्माण करते समय सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। उसमें लगने वाले मैटेरियल को जांच परख कर आवश्यकता अनुसार मिश्रण कराना चाहिए। प्रयोग के तौर पर कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में वर्मी कंपोस्ट, खाद गड्ढा और सोखता गड्ढा का निर्माण कार्य राज मिस्त्री से संपन्न कराया गया। बीडीओ रामदुलार, एडीओ पंचायत जय प्रकाश राय, सेक्रेट्री जितेंद्र अरोड़ा ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित कई तरह की जानकारियां दी। ग्राम प्रधान राममूर्ति राम मूरत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में कुल 20 राजमिस्त्री को प्रशिक्षित किया गया है। अब उन्हें गांव सहित शहरों में मकान के साथ-सथ बड़े-बड़े बिल्डिंग निर्माण कार्य में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ शिव प्रसाद व राजमिस्त्री राजाराम, दुर्गा प्रसाद, मुन्नीलाल, राकेश, अर्जुन, दिनेश कुमार, पतिराम, अखिलेश, रामजीत, सुरेश, हनुमान गिरी, भगवानदास, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें