फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां बताईं

Fri, 10 May 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्र
विज्ञापन
शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक, कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए बीएल संतोष
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की बारीकियां बताईं।

इससे पहले राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने सुबह कोर कमेटी के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही, किन-किन मुद्दों पर विपक्ष को घेरना है, उस पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों के साथ थ विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के गुर सिखाए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से मैं, मेरा परिवार और अन्य तीन परिवार को शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत जितना अधिक होगा, भाजपा की जीत का अंतर उतना अधिक होगा।

भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। भाजपा की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित रही हैं। कहा कि भ्रष्टाचार व अराजकता के चलते 2017 के पहले प्रदेश में इन्वेस्टमेंट शून्य था, मगर अब भाजपा सरकार में चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते इन्वेस्टमेंट के मामले में यूपी देश का अग्रणी प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन


इस माैके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश महामंत्री संजय राय एवं सुभाष यदुवंश, जिला प्रभारी समीर सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, लोकसभा प्रभारी सेतभान राय, केडी चौधरी, सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें