बचपन प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
बच्चों को मातृशक्ति का महत्व बताया
बस्ती। शहर के रंजीत कालोनी चौराहा स्थित बचपन प्ले स्कूल परिसर में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मातृशक्ति के महत्व को बताया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि मां ही पहली गुरु होती हैं, जो शिक्षा व संस्कार की कार्यशाला का काम करती है। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति की पत्नी श्रेया प्रजापति व विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष भगवती पांडेय ने बच्चों को मां के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में माताओं ने कई तरह के गेम में भाग लिया। आन्या चौधरी, उत्कर्ष, सृष्टि श्रीवास्तव, अनव मिश्र व आरोही सिंह आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर शिक्षिका रितिका श्रीवास्तव, शीला सिंह, अंकिता गौड, प्रीती मिश्रा व प्रीति आदि मौजूद रहीं। संवाद