फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 26 केंद्रों पर विद्यार्थी देंगे पीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 26 केंद्रों पर विद्यार्थी देंगे पीईटी की परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 15 और 16 अक्तूबर को जनपद के 26 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 48288 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
जिले के एपीएनपीज कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, दिल्ली स्कूल आफ ऐक्सीलेंस, राजकीय इंटर कॉलेज, राजन महिला डिग्री कॉलेज, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, आरसीसी पब्लिक स्कूल, सरला इंटरनेशनल स्कूल, श्रीराम पब्लिक स्कूल, महिला महाविद्यालय सहित 26 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 48288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक सेंटर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। सौ मीटर के दायरे में कोई भी फोटो कापी, स्टेशनरी की दुकान नहीं खुलेगी। परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, ब्लूटूथ या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी नहीं ले जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को आने-जाने में भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
कृष्ण चंद्र बाजपेयी, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें