फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज नाग पंचमी पर पूजे जाएंगे नागदेव, लगेंगे मेले

Fri, 09 Aug 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी अर्थात नाग पंचमी का त्योहार शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जगह-जगह लोग नागदेव की पूजा कर सुख और समृद्धि की कामना करेंगे। कई जगह मेले भी लगेंगे। कटेश्वरपार्क में भी मेला लगेगा। पंडित देवस्य मिश्र के मुताबिक नागपंचमी के दिन स्नान करके दरवाजे या पूजा स्थल पर नाग की आकृति बनाकर पूजन का विधान है। कुछ जगह गोबर से घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर पांच फन वाले नागदेव की आकृति बनाकर पूजा की जाती है। पूजन में ‘नागराजाय नम:’ मंत्र का उच्चारण किया जाता है। महिलाएं और लड़कियां गुड़िया बनाकर भाई के साथ तालाब पर जाती हैं। इसके बाद चने और गुण का प्रसाद बांटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें